नई दिल्ली
युवाओं के सपने पूरे करने का जो वादा केंद्र में काबिज भाजपा सरकार ने किया है, उसे वह धीरे धीरे करके पूरा करने में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल्द ही बेरोजगारों को रोजगार दिलाए जाने के लिए एक करोड़ नौकरियां देने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा के दौरान युवाओं को रोजगार दिलाए जाने का वादा किया था। उसके मददेनजर प्रधानमंत्री मोदी ने एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया था। 26 मई को मोदी सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है, जिसे देखते हुए अच्छे दिन के अपने वादों को पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा जोर देने लगे है।
पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि कैबिनेट को भेजे जाने वाले सभी प्रस्तावों में यह जानकारी जरूर उपलब्ध कराई जाए कि उन प्रस्तावों पर अमल करने से रोजगार कितने युवाओं को मिलेगा।

Source: Indian Express
इस तरह किया जाएगा काम
दरअसल 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को एक करोड़ रोजगार के अवसर देने का वादा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सेक्टरों में रोजगार सृजित करने की बात कही है। सीआईआई के अनुसार वित वर्ष 2012 से 2016 के बीच भारत में रोजगार के 1.46 करोड़ मौके बने थे। कामकाजी उम्र वाले लोगों की संख्या में 8.41 करोड़ का इजाफा हुआ, लेकिन वास्तिक श्रम बल में बढ़ोत्तरी केवल 2.01 करोड़ रही।
ये कहा था पीएम ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले कहा था कि हमारे देश में करीब 65 फीसदी लोग 35 साल से कम की उम्र के हैं। हम देष का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमारे पास एक बहुत ही बड़ा घरेलू बाजार है, जहां पर हम अपने उत्पाद को बेच सकते हैं। किसी भी देश के पास इतने मौके नहीं हैं, जितने हमारे देश के पास हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.