सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन कहानी कहने की अपनी अनोखी कला से एक दूजे के वास्ते, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और बड़े अच्छे लगते हैं के माध्यम से प्यार और रोमांस के विभिन्न रंग बिखेरे हैं। बिंदु और एसजे स्टूडियोज के साथ फिर से साझेदारी करके, यह आपके लिए “ये प्यार नहीं तो क्या है” में रोमांस की एक अनछुई, प्रसन्नचित्त पर दिलचस्प दुनिया लेकर आया है। यह सिद्धांत सिन्हा (नमित खन्ना) और अनुष्का रेड्डी (पलक जैन) के प्यार का वह रंग है जो अनकहा लेकिन स्पष्ट है, अव्यक्त लेकिन महसूस करने वाला है।

सिद्धांत सिन्हा अपने करियर में प्रसिद्धि और सफलता पाने के लिए अंधाधुंध गति से दौड़ रहा है लेकिन फिर भी उसे कुछ खोया हुए लगता है, वह क्या है? देश के सबसे बड़े ‘बिजनस टाइकून्स’ में से एक की बेटी अनुष्का रेड्डी उस समृद्धता से दूर है, जिसमें उसकी परवरिश की गई है, संवेदनशील पर प्रतिस्पर्धी अनुष्का के पास वह सबकुछ है जिसका इच्छा कोई व्यक्ति कर सकता है, फिर भी वह अपनी उन भावनाओं को नहीं छोड़ सकती है, जो उसके मन में सिद्धांत के लिए है, क्यों?
अपने दर्शकों को पूरी तरह से अलग सिनेमैटिक अनुभव देने और इसके किरदारों की दुनिया को जीवंत करने के लिए इस पूरे शो की शूटिंग दिल्ली की असली लोकेशंस में की जा रही है। टेलीविजन पर अनुष्का रेड्डी की अमीर और समृद्ध दुनिया दर्शकों के लिए विस्मयकारी और पहले कभी न देखा गया अनुभव होगा।
टेलीविजन पर अपना डेब्यू करने वाले नमित खन्ना (सिद्धांत सिन्हा) और पलक जैन (अनुष्का रेड्डी) प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे; जिसमें मनीष चौधरी, अनुराग अरोड़ा, अल्का अमीन, अंकित राज, शहाना वर्मा और अन्य शामिल हैं।‘ये प्यार नहीं तो क्या है‘ शुरू होगा 19 मार्च से, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 11 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

कोट्स
दानीश खान, ईवीपी और बिजनस हेड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन
हम ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ प्रस्तुत करके खुश हैं, और लेखक निर्माता दिलीप झा के साथ साझेदारी करके भी, जिन्होंने पिछले साल सोनी को एक बेहतरीन प्रेम कहानी ‘एक दूजे के वास्ते’ दी थी। रात 11 बजे, यह शो नगरीय कामकाजी कपल्स और युवाओं को उनके दिन के अंत में एक बेहतरीन प्रेम कहानी देगा। यह शो स्टूडियो सेट अप में शूटिंग करने से हटकर असली लोकेशन में शूटिंग करने में जाने की हमारी आकांक्षा को भी चिन्हित करता है। बिल्कुल दिलचस्प कास्ट की टुकड़र के साथ, दिल्ली में और उसके पास की असली लोकेशंस में शूट किया गया, “ये प्यार नहीं तो क्या है” भारतीय टेलीविजन पर प्रोडक्शन की गुणवत्तायुक्त मानक में नए मापदंड स्थापित करेगा।”
दिलीप झा, लेखक और निर्माता, बिंदु एंड एसजे स्टूडियोज़
“एक बार फिर से ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ से सोनी के साथ साझेदारी करके मैं बहुत खुश हूं। इस सीरीज के दो भाग हैं — एक पहले प्यार की बीरीकियों और पुरानी यादों के साथ काफी आधुनिक रोमांस है। इसका दूसरा हिस्सा 70 के दशक का जीवन से बड़ा ड्रामा कथानक है जहां एक युवा आदमी अपना रास्ता बनाने के लिए पूरी दुनिया से भिड़ने के लिए तैयार है, वह भी विनम्रता से और प्यार में रहते हुए। बेहतरीन मनोरंजन के अलावा, मैं मानता हूं कि यह शो एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगा। दर्शक इस शो से बेहतरीन एक्टिंग, तेजी से चलते कथानक और औसत से अधिक प्रोडक्शन मानक की उम्मीद कर सकते है। यह सभी उम्र के नियमित टीवी दर्शकों को आकर्षित करने के साथ ही आधुनिक सामग्री खोजने वाले नए दर्शकों को भी जोड़ेगा।”







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.