बॉलीवुड के कुछ हिट डांस नंबर के पीछे की हिट आवाज़ मिका सिंह ने अपने ख़ास दोस्त इंडियन आइडल 10 के होस्ट मनीष पॉल के साथ गेम रियलिटी शो, दस का दम – दमदार वीकेंड’ पर अच्छा समय बिताया। मिका सिंह और मनीष पॉल ने दमदार होस्ट सलमान खान के साथ एक मजेदार गेम खेलने का आनंद लिया जो उन दोनों के दोस्त हैं।
जब एक सवाल पूछा गया, ‘लड़की को प्रभावित करने के लिए कितने लोग संगीत के इंस्ट्रूमेंट सीखते हैं?’ ऐसा लगा जैसे मिका सिंह हँसते हँसते गिर जाएंगे। इस गायक ने मुंबई आने से पहले 50 से ज्यादा इंस्ट्रूमेंट सीखा। ऐसा कोई इंस्ट्रूमेंट नहीं है जिसे मिका बजाना नहीं जानते, यह गायक न केवल खूबसूरत आवाज़ का मालिक है, बल्कि वह इंस्ट्रूमेंट का राजा भी है! जैसा कि सभी जानते हैं कि मुंबई सपने का शहर है, यह बहुमुखी संगीतकार संगीत निर्देशक होने की उम्मीद में इस शहर में आया और उसे पता था कि अगर उसे इस शहर में छा जाना है तो उसे सभी इंस्ट्रूमेंट आने चाहिए. हम देख सकते हैं कि मीका ने अपनी कड़ी मेहनत से अपना सिक्का जमा लिया है और हर कोई मिका सिंह को जानता है।
सेट के एक स्रोत ने बताया कि “यह बहुत संभावना है कि कुछ दोस्त अपने क्रश को इम्प्रेस करने के लिए कोई न कोई इंस्ट्रूमेंट सीखते हैं, और यह एक सफल प्रयास है। दूसरी तरफ, मिका सिंह ने एक छोटी अवधि में 50 इंस्ट्रूमेंट सीखे, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। सलमान खान कभी भी अपने प्रशंसकों को अपनी निजी कहानियों के साथ मनोरंजन करने मे चूकते नहीं है। उन्होंने इस शो में खुलासा किया कि पिता-पुत्र जोड़ी, अरबाज खान और अरहाज खान भी एक इंस्ट्रूमेंट सीख रहे हैं और यह निश्चित रूप से उनके लिए एक लड़की को इप्रेस करने की कोशिश नहीं होगी।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.