जी टीवी का शो ‘जिंदगी की महक’ अपनी दिलचस्प कहानी और रोमांचक मोड़ों से दर्शकों को आकर्षित कर रहा है और जल्दी ही शो में इस सीजन की सबसे भव्य और शानदार शादी होने वाली है जिसका इंतजार दर्शक बेताबी से कर रहे हैं। जी हां, टेलिविजन के पसंदीदा प्रेम पंछी महक (समीक्षा जायसवाल अभिनीत) और शौर्य (करण वोहरा अभिनीत) शो में दूसरी बार शादी करने वाले हैं और इस बार यह समारोह पूरी चमक धमक के साथ गीतों, डांस और मौज मस्ती के साथ पूरा होगा। शो के नियमित दर्शक जल्दी ही शौर्य और महक के परिवार वालों को इस मौके के लिये साथ आता देखेंगे। हाल ही में शो के क्रयू ने इस भव्य शादी की तैयारियां शुरू कर दीं जो कहानी में आगे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

उत्साहित समीक्षा जायसवाल ने बताया, ‘हम शादी की भव्य तैयारियों को लेकर बेहद उत्साहित हैं और यह बिल्कुल एक असली शादी जैसा एहसास है। खूबसूरत सजावट, भव्य फंक्शन, उम्दा कपड़े, खूब सारे गीत और नाच गाना, सब कुछ मिल कर सेट पर पूरी तरह से शादी का बुखार चढ़ा हुआ है। मैं मेहंदी, संगीत और शादी जैसे अलग अलग मौकों के लिये जैसे कपड़े पहन रही हूं वैसा भारतीय टेलिविजन पर पहले नहीं देखा गया और मुझे पूरा विश्वास है इसे लम्बे समय तक याद किया जायेगा। मुझे उम्मीद है शौर्य और महक की शादी को इसके भव्य स्तर और ढेर सारी मौज मस्ती की वजह से दर्शक खूब पसंद करेंगे।’
करण वोहरा ने बताया, ‘अपनी ऑनस्क्रीन शादी की शूटिंग करना मस्ती भरा अनुभव है। अपनी असली शादी में भी मुझे ऐसे ही रिवाजों से गुजरना पड़ा था इसलिये मुझे कभी कभी उसकी याद आ जाती है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं दर्शक भी शादी वाले इस ट्रैक का भरपूर मजा लेंगे।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.