• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

February 6th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
जल्द ही स्मार्ट सिटी बनेगा लखनऊ- राजनाथ सिंह
जल्द ही स्मार्ट सिटी बनेगा लखनऊ- राजनाथ सिंह
Home
News
देश

जल्द ही स्मार्ट सिटी बनेगा लखनऊ- राजनाथ सिंह

August 6th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि लखनऊ के सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। लखनऊ में 938 करोड़ रुपये की लागत वाली 438 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि लखनऊ के विकास की जो नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी उसे बाद में सासद लालजी टंडन और अब वे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होने कहा कि लखनऊ की आबादी 35 लाख से भी ज्यादा है और 20 लाख से भी ज्यादा पंजीकृत वाहन यहां हैं। 25-30 वर्षों के बाद की स्थिति के मद्देनजर आधारभूत ढांचे पर काम किया जा रहा है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रिंग रोड की घोषणा इसी की एक कड़ी है।

विकास कार्यों की चर्चा करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए सबका साथ सबका विकास, ग्राम सड़क योजना 4350 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई। प्रदेश सरकार के गौरवपथ योजना का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि 2017 के 24 मेधावी छात्रों के गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए 7 करोड़ रुपये और 2018 के 88 छात्रों के गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए 23 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है। इनमें से बहुत सी सड़कें बन चुकी हैं और बाकी पर जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार एक साथ 6.24 किलोमीटर लंबाई के चार एलिवेटेड हाईवे का आज शिलान्यास हो रहा है। इसपर 414 करोड़ रुपये की लागत आई है।

गृहमंत्री ने कहा कि सुविधाओं के बढ़ने के बाद लखनऊ हवाई अड्डे की गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है। पहले जहां 23 लाख यात्रियों की आवाजाही थी वहीं अब यह बढ़कर 45 लाख तक पहुंच गई है। उन्होने कहा कि 1383 करोड़ रुपये की लागत से डी-थ्री की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है और तीन वर्ष में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि 1900 करोड़ रुपये की लागत से गोमती नगर टर्मिनस का काम शुरू हो गया है। इसके बन जाने के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन के बोझ को कम किया जा सकेगा। उन्होने कहा कि चारबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 1800 करोड़ रुपये की लागत से काम हो रहा है। इससे जहां एक ओर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी वहीं आउटर पर रेलगाड़ियों में होने वाले संचालन विलंब को भी दूर किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी तरह 96 करोड़ रुपये की लागत से आलम नगर रेलवे स्टेशन के विकास का कार्य किया जा रहा है।

गोमती को प्रदूषण मुक्त करने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की चर्चा करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हैदर कैनाल पर 336 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का काम को मंजूरी दे दी गई है। पिछले महीने की 25 जुलाई से काम भी शुरू हो गया है। उन्होने बताया कि इसी तरीके से 11 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालयों पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 15 महीनों के उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान जहां प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल हुई है वहीं सड़कों तथा सस्ती दर पर अबाध बिजली मुहैया कराने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य हुआ है। श्री योगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी और अमृत योजनाओं के तहत लखनऊ के विकास की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

कार्यक्रम में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने ‘सबका साथ सबका विकास, ग्राम सड़क योजना’ और ‘गौरवपथ- एक अभिनव प्रयास योजना’ पर पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक और रीता बहुगुणा जोशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • air port
  • featuredhomeews
  • gomti nagar
  • highway
  • hImcomnews
  • lucknow
  • ring road
  • Smart city
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article सुरेश प्रभु ने निर्यात मित्र ऐप जारी किया
Previous article दूसरी पीढ़ी के दौर में आईआईटी का रूप महत्वपूर्ण

urvashi Goel

Related Posts

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Nov 27th 11:38 AM
Articles

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण: भावुक हुए पीएम मोदी

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions