लखनऊ- आपको बता दे की ५ सितम्बर को लखनऊ में मेट्रो सेवा की शुरुवात की गयी थी. सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखा कर मेट्रो की शुरुवात की थी, मेट्रो लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग रेलवे स्टेशन तक चल रही है।

अभी लखनऊ के पास ६ मेट्रो ट्रैन है, जिसमे से ५ ट्रैन चल रही है और एक रिजर्व है. इनमे से एक ट्रैन कल चारबाग रेलवे स्टेशन से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रही थी. तभी मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से सवा किलोमीटर पहले ही बंद हो गयी. जिससे मेट्रो में सफर कर रहे यात्री डर गए. और करीब १:३० घंटे मेट्रो रुकी रही. उसके बाद इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकला गया. मेट्रो के लोग मेट्रो की पटरी पर उतरे और करीब ३०० मीटर पैदल चल कर अगले स्टेशन दुर्गापुरी पहुंचे। खराब मेट्रो को तकनीकी खराबी की जांच के लिए डिपो ले जाया जाएगा.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.