सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘ये उन दिनों की बात है’ में आखिरकार नैना और समीर को एक साथ आते हुए दिखाया गया है क्योंकि उन्होंने कॉलेज की दुनिया में कदम रख दिया है। अब जबकि वे स्कूल से कॉलेज में प्रमोट होने के अपनी जिंदगी की सबसे बड़े बदलाव को एडजस्ट कर रहे हैं, वहीं 90 के दशक के रोमांस को प्रदर्शित करने वाला यह प्यारा जोड़ा जल्द ही एक प्रमुख बाधा का सामना करेगा। समीर अपने आकर्षक लुक्स से कॉलेज में ढेर सारी लड़कियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, खास तौर पर सुनैना का, जिस वजह से नैना चिंतित होगी। समीर और नैना का रोमांस अभी खिलना शुरू ही हुआ है, लेकिन सुनैना की इन्ट्री के साथ, ऐसा लगता है कि उन्हें अब भी दिक्कतों का सामना करना है। सुनैना ने इन लवबर्ड्स की कहानी में एक महत्वपूर्ण पल में दाखिल हुई है और वह अपनी चालों से समीर को नैना से दूर ले जाने के लिए उसे आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रही है।
संपर्क किए जाने पर आशी ने कहा, “वर्तमान कहानी में,समीर के दिल्ली से वापस आने के बाद समीर और नैना साथ आ गए हैं। वे दोनों कॉलेज के नए माहौल के आदी हो रहे हैं और साथ ही उन्हें एक—दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है। कॉलेज लाइफ का हिस्सा काफी दिलचस्प है क्योंकि हमें विभिन्न पहलुओं की शूटिंग करने का मौका मिला है, पहला कॉलेज लेक्चर, पहली फ्रेशर्स पार्टी, पहली आधिकारिक डेट आदि। यह हम सभी के लिए दिलचस्प समय है। हमारे पास नया किरदार सुनैना भी है जो समीर और नैना की जिंदगी में आ गई है। हमारे फैंस हमें मैसेज कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उसकी इन्ट्री समीर और नैना के बीच के रिश्ते को किस तरह से प्रभावित करने वाली है। यह कहना उपयुक्त होगा कि दर्शक आने वाली कहानी से रोमांचित हो जाएंगे। हमारे फैंस के लिए यहां काफी सारी दिलचस्प चीजें मौजूद हैं!”क्या नैना के प्रति रणदीप की भावनाएं उसकी जिंदगी में सुनैना के आने के बाद बदल जाएंगी? क्या समीर, नैना और सुनैना के बीच प्रेम त्रिकोण होगा? क्या इस जन्नत में कोई दिक्कत होगी क्योंकि सुनैना समीर को नैना से दूर ले जाने की कोशिश करेगी?








Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.