नई दिल्ली-चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर एक फिल्म आने वाली है. जिसमें बच्चों की तस्करी, यौन शोषण जैसे मुद्दे को उठाया जाएगा. आपको बता दें कि फिल्म का नाम ‘लव सोनिया’ है. सेंसर ने इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट देने के लिए ४५ से ज्यादा कट लगाए हैं. सेंसर ने हिंदी या इंग्लिश में उपयोग किए गए गलत शब्दों पर कट लगाया हैं. फिल्म में मौजूद यौन शोषण के कई दृश्यों पर कट लगाया।

इस फिल्म में मनोज वाजपेयी, रिचा चड्डा, मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव और फ्रीडा पिंटो ने मुख्य भूमिका निभाई है.
डायरेक्टर तबरेज नूरानी ने फिल्म को बनाने के लिए 12 साल का इंतजार किया. इतने लंबे इंतजार के बाद सेंसर बोर्ड के रवैये से वह काफी निराश हैं. उनका कहना है, मैंने फिल्म के लिए काफी रिसर्च की है, रेड लाइट एरिया पर गया, एनजीओ की मदद से कई लड़कियों को इस गंदगी से निकाला. मैं इस तरह की फिल्म को हमेशा से डायरेक्ट करना चाहता था. इस फिल्म के लिए मैंने काफी मेहनत की है.
तबरेज का मानना है कि सिनेमा ने मानव तस्करी के मुद्दे पर न्याय नहीं किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मानव तस्करी पर लुकास मूडिससन की फिल्म Lilya 4-ever सबसे प्रभावशाली है. वहीं भारत में भी इस मुद्दे पर नागेश कुकुनूर ने लक्ष्मी और प्रदीप सरकार ने मर्दानी बनाई है. लेकिन मुझे लगता है इन्होंने दर्शकों पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ा.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.