टेलीविजन पर ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ की वापसी की खबर ने दर्शकों में काफी रोमांच एवं जिज्ञासा पैदा की है। वे अपने चहेते सितारे बरुण सोबती को पर्दे पर देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते। पहले दो सीजन की अपार सफलता के बाद, इस सीजन में बरुण शिवानी तोमर के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।

इस शो में शिवानी एक बेहद आध्यात्मिक एवं धार्मिक व्यक्ति के रूप में नजर आयेंगी जोकि इलाहाबाद के पावन शहर में पली-बढ़ी है। और जिंदगी को देखने का उसका नजरिया बेहद पारंपरिक है। इसे ध्यान में रखते हुये, इस शो में उनका लुक भी उनके कैरेक्टर के साथ मिलना बहुत जरूरी था। उन्हें कॉटन के एथनिक लहंगे, ऑक्सिडाइज्ड गहनों और नैचुरल मेकअप में दिखाया जायेगा।
चांदनी टीवी पर दिखाई जाने वाली एक आम लडक़ी नहीं है और वह आजकल टीवी पर दिखाये जाने वाले महिला किरदारों के साथ ही लुक्स से बहुत अलग है।
शिवानी ने बताया, ‘मेरा लुक मेरे किरदार के साथ एकदम फिट बैठता है। वह एक साधारण लडक़ी है और उसके परिधान एवं मेकअप भी बहुत साधारण है। इस शो में मुझे अपना लुक पसंद आया और मुझे भरोसा है कि मेरा किरदार दर्शकों को पसंद आयेगा। यह टीवी पर दिखाये गये किसी भी लुक से एकदम अलग है। मेरे किरदार को शादी से पहले भी साड़ी पहने दिखाया जायेगा। मेरे किरदार, चांदनी के लिए एकदम सही लुक प्राप्त करने के लिए हर बारीकी पर खूब ध्यान दिया गया है।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.