
REPRESENTATIVE IMAGE
स्विट्जरलैंड काफी पसंद किये जाने वाला पर्यटन स्थल है। यहाँ पूरा साल टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है. स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रियों के लिए बना ब्रिज आखिरकार खुल गया है। “योरपाब्रयुक” या योरप ब्रिज नाम का यह ब्रिज 1,620 फीट लंबा है और 278 फीट की ऊंचाई पर बना है। यह ब्रिज स्विट्जरलैंड के रांडा में जेरमेट और ग्रेचेन नामक दो पहाड़ी गांवों को जोड़ता है।
योरप ब्रिज से पहले भी यहां एक ब्रिज था लेकिन पत्थरों के गिरने की वजह से वह टूट गया था । हाल में ब्रिज की ड्रोन से ली हुई तस्वीरें सामने आईं। इस नए पुल की खासियत यह है कि इसमें करीब आठ टन के केबल लगे हैं जो इसको लोगों के चलते समय झूलने से रोकते हैं।
इसकी चौड़ाई केवल दो फीट ही है। यह पुल मुख्य रूप से हाईकर्स के लिए बनाया गया है। यह जर्मेट से दक्षिणी स्विट्जरलैंड जाते समय रास्ते में पड़ता है। यहां से मैटरहॉर्न पहाड़ियों का एक बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.