टेरेंस लुईस को कैमरे के सामने रहना पसंद है। उनको यह जुनून और कला पसंद है। वे कहते हैं कि मैं जीवन में हर दिन डांस करना चाहता हूं। टेरेंस लुईस डांस चैम्पियंस में जज की भूमिका निभा रहे हैं। पेश है उनसे इस बारे बातचीत के कुछ अंश :
अपने शो के बारे में कुछ बतायें?
ह्यडांस चैम्पियंसह्ण भारत के बेहतरीन डांसर्स की पूरी फौज है। प्रतिभा के धनी इन डांसर्स ने कई प्रतिष्ठित डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और उनमें से कई ने सच्ची लगन और आत्मविश्वास के बल पर भारतीय टेलीविजन पर अद्भुत परफॉर्मेंस दी है। जजेस के प्रोत्साहन और दर्शकों के समर्थन के साथ, वो फाइनल राउंड तक पहुंचे और उनमें से कई तो विजेता भी रहे। हालांकि, वे सभी अपने अंदाज में चैम्पियंस हैं।

ये शो उन सबको एक साथ एक मंच पर लेकर आया है, इस मंच पर केवल हीरोज ही एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि, ये एक नया सफर है और मुकाबला भी बड़ा कड़ा है। उन्हें एक नई शुरुआत करनी होगी और पहले से कहीं अधिक खुद को मजबूती से पेश करना होगा, क्योंकि दर्शक उनसे कुछ और नहीं, बस कहीं अधिक शानदार, पिछली बार से कुछ बेहतर चाहते हैं।
दरअसल, ह्यडांस चैम्पियंस, डांस की असली परीक्षा है।
इस शो में अपनी भूमिका के बारे में कुछ बतायें। यह डांस प्लस से किस तरह अलग होगा?
इस शो में मैं सारे जजेस के बीच एक जज हूं। ह्यडांस चैम्पियंसह्ण पर जज के रूप में, मेरी भूमिका चैलेंजर और चैम्पियन की परफॉर्मेंस को परखने की होगी। जज के रूप में मुझे तीन चीजों को देखना होगा।
कंसेप्ट/सोच कितनी प्रभावशाली है, तकनीक में कितनी बारीकियां हैं और प्रस्तुति कितने प्रभावशाली तरीके से की गई है। हालांकि, इस बार जज के रूप में मेरी उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा होंगी, इसलिये प्रतियोगिता का स्तर पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल होने वाला है।
चैम्पियंस और चैलेंजर्स के बारे में कुछ बतायें?
हालांकि, डांस चैम्पियंस में, सभी अपने-अपने अंदाज में चैम्पियन हैं, हमने उन्हें दो ग्रुप में बांटा है- चैम्पियंस और चैलेंजर्स। चैम्पियंस में 4 डांसर्स (सोलो/डूओ/ग्रुप) होंगे, जिन्होंने भारतीय टेलीविजन पर कुछ सबसे प्रतिष्ठित डांस प्रतियोगिताएं जीती हैं, जबकि चैलेंजर्स में 8 डांसर्स होंगे, जोकि उन प्रतियोगिताओं में फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाये थे। ह्यडांस चैम्पियंसह्ण, वह मंच प्रदान करता है, जिस पर विजेताओं को यह साबित करने का मौका मिलेगा कि उनकी जीत में केवल किस्मत नहीं थी, जबकि आगे उन्हें और भी बड़े मुकाबले में दोबारा खुद को साबित करने का मौका मिलेगा!
इस शो में गेस्ट जजों के बारे में आपका क्या कहना है?
हमारे कंधों पर देश के बेहतरीन डांसर्स में से चुनाव करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं शुक्रगुज़ार हूं कि चैलेंजर्स और चैम्पियंस के मुकाबले को जज करने के इस सफर में रेमो मेरे पास बैठेंगे। इसके अलावा, डांस चैम्पियंस में जज की भूमिका को मेरे साथ साझा करेंगे डांस क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां। ये ख्यात हस्तियां बारी-बारी से हरेक एपिसोड में जज के रूप में शामिल होंगी।
प्रतियोगियों को परखने के दौरान आप किन बातों को ध्यान में रखने वाले हैं?
प्रतियोगियों ने अब तक ये साबित कर दिया है वो सही मायने में डांसर्स हैं और इस कला के प्रति उनमें किस तरह का जुनून है- ये वो लोग हैं जो ना केवल डांस को जीते हैं, बल्कि डांस के लिये पैदा हुए हैं। इसलिये, आपके सवाल का जवाब ये है कि डांसर्स इस कला के लिये और मेहनत कर सकते हैं और अपनी डांसिंग प्रतिभा के साथ ज्यादा से ज्यादा न्याय कर सकते हैं। एक बार प्रतियोगिता शुरू होगी, तो ये देश के बेहतरीन डांसर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। सारे प्रतियोगी विजेता हैं और वो अपनी मेहनत और हुनर के बल पर ही फाइनल में पहुंचेंगे। लेकिन इस बार उन्हें परखने के दौरान मेरी नजर उनके हरेक डांस फॉर्म की सटीकता पर रहेगी। इसलिये, जज के रूप में हमें अपने काम को और भी आगे ले जाना होगा और इस रणभूमि पर और भी होशियारी से काम लेना होगा।
आपको क्या लगता है कि डांस एक प्रोफेशन की शक्ल ले रहा है?
जब आपका जुनून आपका काम बन जाता है और आप जो करते हैं उसमें आपको मजा आता है तो फिर आपको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं होती। मैं तो कहता हूं कि आप जो कर रहे हैं उसका आनंद लेना शुरू कर दीजिये और यहीं से बदलाव होना शुरू हो जायेगा। हर किसी के दिमाग में यह बात होती है कि डांसिंग ऐसी चीज है, जिससे आप अच्छी कमाई नहीं कर सकते हैं और यही वजह है कि लोग नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे इसे प्रोफेशन के तौर पर लें। लेकिन, यदि किसी चीज का भविष्य है तो निश्चित तौर पर उसमें बदलाव होगा। कई उभरते हुए डांसर्स हैं और डांस प्लस और डांस चैम्पियंस जैसे मंच ने उन्हें पहचान दिलाई है।
जज की जिम्मेदारी आपके लिये कितनी आसान है। आप किस आधार पर प्रतियोगियों को परखते हैं?
हर प्रतियोगी अलग है और हर डांसर अलग-अलग डांसिंग स्कूल से आया है। मेरा केवल एक ही मापदंड होगा, क्रिएटिविटी, डांस के प्रति उनका जुनून और हर बार जो वो ह्यआउट ऑफ द बॉक्सह्ण परफॉर्मेंस लेकर आयेंगे। मैं भी उन्हें कड़ी से कड़ी मेहनत करने और वो जो कर रहे हैं, उसमें बेहतर से बेहतर होने के लिये प्रेरित करता रहूंगा। साथ ही टेलीविजन पर जज करने का काम मुझे बहुत पसंद आता है। मुझे ये बेहद पसंद है। हर प्रतियोगी के पीछे की पृष्ठभूमि और उनके संघर्ष की कहानी देखना मुझे अच्छा लगता है, क्योंकि मैं खुद उससे व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हुआ हूं। इस रास्ते से पहले मैं भी गुजर चुका हूं। और हां, मैं अपने तरीके से डांसिंग करियर बनने में उनकी मदद करूंगा और उनके जुनून को कभी हारने नहीं दूंगा।
चूंकि, यह शो पूरी तरह से डांस के हुनर पर टिका है और सबसे बेहतर के बीच मुकाबला है। क्या आपको ऐसा लगता है कि हुनर जन्मजात होता है या उसे बनाना पड़ता है?
मेरा मानना है कि हुनर ऐसी चीज है, जो आपके अंदर पहले से ही होता है। कई बार आपको यह सोचकर आश्चर्य होगा कोई एक चीज आपको चला रही होती है और वो आपका जुनून होता है। मुझे पूरा यकीन है कि इस शो पर, सभी प्रतियोगी डांस के लिये पैदा हुए हैं और उसी के लिये जीते हैं। ऐसे प्रतियोगियों को जज करना और भी मजेदार होने वाला है, जो खुद को पहले भी साबित कर चुके हैं। जज करने के अपने अनुभव से मैंने जाना है कि प्रतियोगी दो तरह के होते हैं- एक तो वो जो डांस के लिये पैदा हुए हैं और दूसरे वो जो अद्भुत डांस करते हैं। और, खुशकिस्मती से इस शो पर कई अद्भुत प्रतियोगी हैं।
यदि आप डांसर, कोरियोग्राफर, रियलिटी शो जज और फिल्म निर्देशक नहीं होते तो आप क्या होते? आपको किसमें सबसे ज्यादा मजा आता है?
मैं डांस से ही जिंदा हूं। ये मुझे पूर्ण रूप में परिभाषित करता है। मैं डांस के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकता और मुझे कैमरे के सामने रहना पसंद है। मुझे मेरा जुनून और मेरी कला पसंद है और मैं जीवन में हर दिन डांस करना चाहता हूं। ये चीज ऐसी है जिसके लिये मैं जीता हूं और इसके अलावा मैं कुछ और कर सकता हूं, उसके बारे में सोच भी नहीं सकता।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.