नई दिल्ली – कुछ समय से देश में आये दिन रेल हादसे हो रहे है, कभी ट्रेन पटरी से उतर जाती है तो कभी ट्रेन को पटरी से उतरने से पहले ही बचा लिया जाता है. और इन हादसों की वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे है और देश की सरकार और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे है.

train
गुरुवार को एक ही दिन में तीन ट्रेनें पटरी से उतर गईं. हालांकि इस हादसे में किसी को कोई हानि नहीं हुई. लेकिन अब इस रेल हादसे को लेकर पूर्व रेलमंत्री लालू यादव ने सरकार को ताना मारते हुए ट्वीट किया की दिन में तीन-तीन ट्रेनें पटरी से उतर गईं, इसलिए कहता हूं, खूंटा बदलने से नहीं, संतुलित आहार देने व खुराक बदलने से भैंस ज़्यादा दूध देगी।

train
इस ट्वीट से पहले भी लालू यादव ने ट्वीट करके सवाल किया है कि खूंटा बदलने से क्या भैंस ज्यादा दूध देगी. आपको बता दें की जब इससे पहले रेल हादसा हुआ था तब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद पीयूष गोयल इस पद के लिए चुने गए थे , और पीयूष गोयल के रेल मंत्री बनने के बाद यह पहली बार हुआ की एक ही दिन में तीन ट्रैन पटरी से उतर गई.
आपको बता दें की गुरुवार की सुबह यूपी के सोनभद्र में रेल हादसे के बाद दोपहर में राजधानी दिल्ली में भी रांची राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. हादसा शिवाजी ब्रिज के पास हुआ.इसके बाद मुंबई-पुणे के बीच खंडाला में मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.