अभिनेता कुणाल भाटिया को ‘सजन घर जाना है’ और ‘जोधा अकबर’ में उनकी भूमिकाओं के लिये जाना जाता है। कुणाल जल्द ही स्टार प्लस के शो ‘आरम्भ-कहानी देवसेना की‘ में एक असाधारण किरदार निभाते नजर आयेंगे।

कुणाल इस शो में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभायेंगे, जिसके पास अलौकिक शक्तियां हैं। कुणाल शो में मणि कर्णिका की भूमिका में नजर आयेंगे। वह देवसेना का जुड़वा भाई है। वह सही मायनों में गद्दी का उत्तराधिकारी है और इसके लिये अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल कर वह एक ट्रांससेक्सुअल किरदार में परिवर्तित हो जायेगा।
कुणाल ने बताया, ‘हां, मैं मणि कर्णिका का किरदार निभा रहा हूं। यह एक ट्रांससेक्सुअल किरदार है। इस तरह की भूमिका निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण और अद्भुत लग रहा है। मैं इसे निभाकर बहुत खुश हूं। इसके अलावा, मेरे किरदार के पास विशेष शक्तियां भी हैं और इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिये।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.