नई दिल्ली। भारत के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले कोविंद राजघाट गये और महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पत्नी सविता कोविंद भी उनके साथ थीं।
Also Read: प्रोफेसर यशपाल का निधन

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने अपना भाषण हिंदी में दिया और राष्ट्रपति का दायित्व सौंपे जाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने सेंट्रल हाल में अपनी यादें ताजा कीं और अपनी शुरुआती चुनौतियों का जिक्र भी किया।

उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद ने मीरा कुमार को राष्ट्रपति के चुनाव में पराजित किया था। 20 जुलाई को आये परिणाम में कोविंद को 702044 और मीरा कुमार को 36714 मत हासिल हुए थे।
Also Read: गुजरात मे बाढ़ का कहर
राष्ट्रपति सेंट्रल हॉल में समारोह सम्पन्न होने पर राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां प्रांगण में सेना के तीनों अंगों द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर दिया जाएगा और सेवा-निवृत हो रहे राष्ट्रपति को भी सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार प्रदान किया जाएगा।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.