नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे मानहानि के एक केस में माफी मांग ली है। साथ ही आप सुप्रीमो ने सोमवार को हरियाणा के कांग्रेस नेता व पूर्व सासंद अवतार सिंह भड़ाना से भी माफी मांगी है। अवतार सिंह भड़ाना ने केजरीवाल के ऊपर एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी।

Arvind Kejriwal
केजरीवाल ने भड़ाना को लिखित में माफीनामा दिया था, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने सहयोगी की बातों में आकर भड़ाना के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जो सही नहीं थे। उन्होंने अपने शब्दों में भड़ाना को देश का भ्रष्ट व्यक्ति बोलकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई थी। जिसके बाद उन्होंने केजरीवाल को लीगल नोटस भेजकर माफी मांगने को कहा। जिसपर अरविंद केदरीवाल ने बहुत बेरुखी दिखाई थी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.