• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
टिकट बंटवारे के बाद कर्नाटक बीजेपी में कलह !
टिकट बंटवारे के बाद कर्नाटक बीजेपी में कलह !
Home
News
दुनिया

टिकट बंटवारे के बाद कर्नाटक बीजेपी में कलह !

April 13th, 2023 himcomnews Breaking News, Hindi, News, दुनिया, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को बीजेपी ने दिल्ली बुलायापूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को बीजेपी ने दिल्ली बुलाया.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली सूची जारी की, जिसके बाद बगावत शुरू हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि वह किसी भी सूरत में चुनाव लडेंगे. शेट्टार के इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें दिल्ली तलब किया है.

कर्नाटक में फिर से सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी बीजेपी के लिए अपनों ने ही परेशानियां खड़ी कर दी हैं. मंगलवार को जैसे ही पार्टी ने अपने कैडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, तो कुछ दिग्गजों को लिस्ट में अपना नाम नजर नहीं आया और फिर बगावत शुरू हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार जो 6 बार विधायक रहे हैं, उन्हें बीजेपी ने इस बार टिकट नहीं देने की बात कही है और दूसरों के लिए रास्ता तैयार करने को बोला है. पार्टी के फैसले पर शेट्टार ने असहमति जाहिर की है, जिसके बाद बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने आज उन्हें दिल्ली बुलाया है.

क्या कहा शेट्टार ने ?

शेट्टार ने कहा, ‘मुझे हाईकमान का भी फोन आया कि मैं दूसरों को अवसर दूं. मैंने उनसे कहा कि मैं बीजेपी के लिए 30 साल से काम कर रहा हूं और पार्टी बनाई है. मैंने सीएम के रूप में भी काम किया है. मैंने उनसे पूछा कि मैं 6 बार विधायक चुना गया हूं, मेरे चुनाव न लड़ने का क्या कारण है?  क्या सर्वे कहता है कि मैं जीत नहीं रहा हूं? मेरी हाईकमान से विनती है कि मुझे सातवीं बार चुनाव लड़ने दिया जाए.

कौन हैं शेट्टार?

जगदीश शेट्टार ने राजनीति में आने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय भूमिका निभाई. उत्तरी कर्नाटक के इलाके में शेट्टार की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है. शेट्टार राज्य में येदियुप्पा के बाद बीजेपी के दूसरे सबसे बड़े लिंगायत नेता हैं. हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट को उनकी परंपरागत सीट माना जाता है. दिसंबर 1955 में जन्मे शेट्टार 2012 से 2013 तक कर्नाटक के 21वें मुख्यमंत्री रहे. साथ ही वह विधानसभा में नेता विपक्ष और स्पीकर की भूमिका भी निभा चुके हैं. विद्यार्थी परिषद में शामिल होने से पहले वह RSS के सक्रिय कार्यकर्ता थे. 1994 में पहली बार वह विधानसभा पहुंचे और उसके बाद 1996 में राज्य में बीजेपी सचिव बनाए गए.

एस एम कृष्णा की अगुवाई में जब कांग्रेस की सरकार बनी तब शेट्टार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे. साल 2005 में वह राज्य में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए. इसके बाद 2006 में एच डी कुमार स्वामी की अगुवाई वाली जेडीएस-बीजेपी गठबंधन सरकार में उन्हें राजस्व मंत्री का जिम्मा सौंपा गया. 2008 में पार्टी की जीत के बाद शेट्टार को विधानसभा में निर्विरोध रूप से स्पीकर चुना गया. 2012 में बीजेपी ने जगदीश शेट्टार को कर्नाटक की कमान सौंपने का फैसला किया. हालांकि उनकी अगुवाई में हुए 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली और कांग्रेस ने राज्य में सत्ता हासिल की. चुनाव के बाद शेट्टार को विधानसभा में नेता विपक्ष का पद दिया गया.                

Utsav Pandey (PGDMC II)

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article Covid-19 Update
Previous article 'जलियांवाला बाग हत्याकांड' खूनी कहानी

himcomnews

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions