No ONE KILLED JESSICA

2011 में आयी रानी मुख़र्जी और विद्या बालन की ये फ़िल्म दर्शकों को काफी पसंद आयी और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।
TALVAR

आरुषि हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘तलवार ‘ जिसमें इरफ़ान खान ने अपने शानदार अभिनय के लिए काफी तारीफें बटोरी, दर्शकों के दिलों को छुने में सक्षम रही और बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई।
TANU WEDS MANU

डायरेक्टर आनंद एल राय की डेब्यू फिल्म तनु वेड्स मनु दर्शकों को खूब भायी और कंगना ने अपने शानदार अभिनय से अपनी छाप छोड़ी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी छाप छोड़ने में कामयाब रही।
PAAN SINGH TOMAR

एक भारतीय सैनिक, खिलाड़ी (एथलीट) और बागी पान सिंह तोमर के जीवन पे बनी फिल्म में इरफ़ान खान ने इस किरदार में जान डालदी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही और इरफ़ान खान को अपने अभिनय के लिए काफी सराहना मिली।
PEEPLI LIVE

आमिर खान के द्वारा निर्माण की गयी ये फिल्म जो किसानो की आहत्मत्या जैसे निजी मुद्दों पर बनाई गयी थी , बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही और दर्शकों को भी खूब भयी।
PINK

पिंक एक ऐसी फिल्म है जो आपके दिलो- दिमाग में गहरा प्रभाव छोड़ जाती है। अमिताभ बच्चन और तपसी पन्नू के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमा घर तक खींचने पर मजबूर किया और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
TAARE ZAMEEN PAR

आमिर खान के डायरेक्शन में बनी कम बजट की ये सुपरहिट फिल्म दर्शकों को खासकर बच्चों को खूब पसंद आयी और इस फिल्म को काफी सराहना मिली। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अपना जादू बिखेरने में सफल रही।
VICKY DONOR

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की डेब्यू फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों दोनों से काफी सरहाना मिली और कम बजट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पे सफल रही और सुपरहिट साबित हुई।
LUNCHBOX

इरफ़ान खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के शानदार एक्टिंग स्कील्स दर्शकों को सिनेमा घर तक खींच लाने में कामयाब रहे और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट साबित हुई।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.