इस हफ्ते, ‘बढ़ो बहू’ उन लोगों के लिये सीखने का एक अनुभव होगा, जो किसी से प्यार करते तो हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उन्हें अपने प्यार का इज़हार किस तरह करना है। ‘प्यार की पाठशाला’ के इस खास एपिसोड में जूही असलम उर्फ छोटू बुआ यह पाठ पढ़ायेंगी। उन्होंने पांच बड़े ही महत्वपूर्ण पाठ तैयार किये हैं, जिससे बढ़ो (रिताशा राठौर) और लाखा (प्रिंस नरूला) एक-दूसरे की तारीफें करते नजर आयेंगे। जिस तरह शाहरूख खान ने सैफ अली खान को ‘छह दिन लड़की इन‘ का फंडा सिखाया था, उसी तरह हम उम्मीद करते हैं कि छोटू बुआ अपने इस प्रयास में सफल होंगी।

प्यार के इस क्रैश कोर्स में जूही असलम प्यार की देवी यानी कि ‘कामदेव‘ की भूमिका में नजर आयेंगी। वह ऐसे हालात उत्पन्न करने वाली हैं, जिसे बढ़ो और लाखाें नजरअंदाज नहीं कर पायेंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जूही असलम प्यार की देवी की भूमिका में नजर आयेंगी! बल्कि, व्यक्तिगत जीवन में भी वो एक कपल को करीब लाने का जरिया बनी थीं!
उन्होंने बताया, ‘काफी समय पहले, जब वॉट्सअप या फोन पर मैसेज नहीं था- चिट्ठियों का दौर था और मैं अपने कजिन बहन के लिये मैसेंजर का काम करती थी। एक जगह से दूसरी जगह संदेश पहुंचाया करती थी। आज मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि अब वो खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही है और तीन बच्चों की मां है।’
दर्शक देखेंगे कि छोटू बुआ एक मैसेंजर से बढ़कर भूमिका निभाने वाली है। वो बढ़ो और लाखा दोनों को करीब लाने के लिये एक टीचर, काउंसलर, दोस्त और प्रैंकस्टर के रूप में होंगी। वो उन लोगों में एक होंगी, जो बढ़ो और लाखा को एक कमरे में बंद कर देंगी, जबकि बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना बजता रहेगा।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.