श्रीनगर- जम्मू कश्मीर के दक्षिणी पुलवामा के त्राल इलाके में गुरूवार को बस स्टेशन के पास ग्रेनेड ब्लास्ट में जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ मंत्री नईम अख्तर बाल-बाल बच गए. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, और २४ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

यह घटना पुलिस के मुताबिक ११ बजकर ४५ मिनट पर हुआ है, जिसमें जम्मू कश्मीर के पब्लिक वर्क्स मंत्री अख्तर बच गए. जिन दो लोगों की मौत हुई है उसमें एक महिला भी शामिल हैं.
वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर की बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबारी की. हालांकि बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.