बॉलीवुड और राजनीति का एक पुराना ही रिश्ता है| अक्सर आपने देखा होगा जो सितारे बॉलीवुड में अपना पेशा आगे बढ़ता हुआ नहीं देख पाते हैं वो अक्सर राजनीति की तरफ रुख मोड़ लेते हैं। फिर चाहे वो हेमा मालिनी हो या फिर गोविंदा हो हर किसी ने एक बार राजनीति का रुख जरुर किया है। ऐसी ही एक मशहूर एक्ट्रेस है जया प्रदा जो पिछले कई सालो से राजनीति में है|

जया प्रदा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी| वो बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी|आन्ध्र प्रदेश की जया करीब सात साल की उम्र से ही गाना और नाचना सिखने लगी थी|जया के पिता और उनके अंकल फिल्मो में पैसे लगाते थे तो अक्सर उनके घर में फिल्मो से जुडी बातें होती रहती थी|
जया बचपन से ही डांस करती थी इसलिए उन्हें स्कूल में नृत्य करने में मोका मिला| जिसे देखकर एक फिल्म निर्देशक उनसे काफी प्रभावित हुए और उन्हें अपनी तेलुगु फिल्म ‘भूमि कोसम’ में एक 3 मिनट का डांस नंबर ऑफर किया।

उस डांस के लिए जाया को मेहेज़ 10 रुपे मिले थे तब जाया सिर्फ 14 साल की थी और ये उनकी पहली कमी भी थी|
भले ही जया का डांस 3 मिनट को हो लेकिन उनके नृत्य को देखकर दक्षिण भारत के कई फिल्म निर्माता-निर्देशक काफी प्रभावित हुये और उनसे अपनी फिल्मों में काम करने की पेशकश की जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 1976 में जयाप्रदा ने लचंद्रन की एक धार्मिक फिल्म में भूमिका निभाई। इन फिल्मों की सफलता के बाद जयाप्रदा दक्षिण भारत में अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई।
वर्ष 1979 में के विश्वनाथ की ‘श्री श्री मुवा’ की हिन्दी में रिमेक फिल्म ‘सरगम’ के जरिये जयाप्रदा ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया। इस फिल्म की सफलता के बाद वह रातों रात हिन्दी सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गयी और अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित भी की गइर्।

बॉलीवुड से सीधे जया को राज्यसभा में जाने का मौका मिला। वर्ष 1996 में उन्हें आंध्रप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्यसभा में मनोनीत किया गया।
तेलुगू देशम पार्टी की कमान जब चंद्रबाबू नायडू के हाथ में आई तो उनसे मतभेद के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं तथा वर्ष 2004 के आम चुनाव में वह रामपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतीं।
जया ने 2014 के आम चुनावों में जब पर्चा दाखिल किया तो उस दौरान उनहोंने अपनी संपत्ति कुल 23 करोड़ रुपए दर्ज करवाई थी। हालांकि इसके पहले 2009 में उन्होंने कुल संपत्ति 13.14 करोड़ रुपए दर्ज करवाई थी और 2004 में जया प्रदा की प्रॉपर्टी महज 8.42 करोड़ रुपए की थी।

जया प्रदा के पास 2004 में 7.5 लाख और 2009 में 13 लाख रुपए की ज्वैलरी थी। 2014 में उनकी ज्वैलरी 56 लाख रुपए की दर्ज हुई। 2009 तक जया के पास महज 2 मकान थे, लेकिन 2014 में उन्होंने 9 करोड़ की कीमत वाले 5 मकान बताए हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.