रविवार सुबह श्रीनगर के लालचौक पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। अक्सर तनाव में रहने वाला लालचौक पर जय श्री राम की गूंज सूनने को मिली।रामनवमी के मौके पर श्रीनगर में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें यह विशेष नजारा देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार रामनवमी के अवसर पर श्रीनगर के स्थानीय लोगों ने भगवान राम की एक विशेष पूजन का आयोजन किया था। सबसे पहले मायसूमा के इस्कान मंदिर में भगवान राम की पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया । इस दौरान मायसूमा से लालचौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

श्रीनगर का लालचौक कश्मीर घाटी का सबसे संवेदनशील चौराहा माना जाता है। कई बार लालचौक पर तिरंगा फहराने को लेकर विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसके अलावा मायसूमा और लालचौक दोनों ही इलाकें पत्थरबाजी का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसी वजह से लालचौक पर अक्सर सीआरपीएफ की तैनाती की जाती है।
रविवार को निकली शोभायात्रा को दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और साथ ही साथ भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे भी लगाए। प्रशासन की ओर से मायसूमा से लेकर लालचौक तक कड़े सुरक्षा के इंतजाम रहे। शोभायात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवानों ने शोभायात्रा को एस्काॅर्ट किया।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.