इस समय ईशा अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं लेकिन अब ईशा के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ईशा एक तरफ मां बनने वाली हैं वहीं दूसरी ओर अब ईशा दोबारा शादी कर रही है.

Esha deol with Bharat takhtani
साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी कर चुकी ईशा अपनी गोद भराई की सेरेमनी में ही दूसरी बार पूरे रीति रिवाजों के साथ एक बार फिर सात फेरे लेंगी। लेकिन ये शादी वो अपने पति भरत के साथ से ही करेंगी। हाल ही में उन्होंने गोद भराई की सेरेमनी में पहने जाने वाली ड्रेस की फोटो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा की गोद भराई की रस्म ट्रेडिश्ानल तरीके से होगी। गोदभराई के साथ साथ ‘मेंहदी’ की रस्म भी होगी। ये सेरेमनी 27 अगस्त को होने वाली है।
एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि जब 29 जून, 2012 को उनकी शादी हुई थी तब उनकी मां (हेमा मालिनी) ने त्रिरुपति से पंडित बुलाए थे जो सिर्फ तमिल बोल रहे थे और हमारे परिवार और दोस्तों को कुछ समझ नहीं आया था। ऐसे में इस बार हम सिंधी पंडित लाएंगे जो हिंदी भी बोलेंगे ताकि मेरे ससुरालवाले भी समझ सकें।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.