ईशा देओल यह एक बहुत ही फेमस अदाकार धर्मेंद्र और अदाकारा हेमा मालिनी की बेटी है। ईशा देओल ने २००२ में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड में अपनी शुरुवात की थी. ईशा देओल की यह फिल्म फ्लॉप गयी थी,, लेकिन उसके बाद २००४ में उनकी धूम मूवी ने लोगों के दिल जीत लिए थे.
२०१२ में ईशा देओल ने उनके पति भरत तख्तानी के साथ शादी की थी. और अब शादी के चार साल बाद ईशा देओल गर्भवती है, और इस मौके पर नानी बनने जा रही हेमा मालिनी सबसे ज्यादा खुश है, और वो अभी से प्लानिंग किये जा रही है.
आये दिन ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ डेट पर जाती रहती है. आपको बता दें की मंगलवार को भी ईशा अपने पति के साथ डेट पर गयी थी. आशचर्य की बात यह है की जब यह दोनों डेट से आ रहे थे तब ये ऑटो से आये. आपको बता दें कि कल गणपति विसर्जन था,और मुंबई या फिर पुरे महाराष्ट्र में यह फेस्टिवल काफी धूम धाम से मनाया जाता है. तो कल विसर्जन की वजह से रोड पर काफी जाम था. इसलिये ईशा देओल और उनके पति ऑटो से घर गए थे. और मज़े की बात यह है की ईशा ने ऑटो राइड काफी इंजॉय किया, और फोटोज भी क्लिक की. सोशल साइट्स पर शेयर की.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.