भारत के मशहूर जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे. ईशा इस फिल्म में एक्टिंग नहीं, बल्कि वे इस फिल्म को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करने जा रही है. कुछ सूत्रों के मुताबिक पहले इस फिल्म को सलमान खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन किसी कारण के चलते उन्होंने इस फिल्म से हाथ खींच लिये. फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ है. कुछ समय पहले करण के घर पर ईशा और अक्षय की मुलाकात हुई थी, तब ईशा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर हामी भरी थी. अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी. बताया जा रहा है कि ईशा को यह प्रोजेक्ट बहुत अच्छा लगा है.

Esha Ambani
साल 2008 में 16 साल की ईशा उस समय सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं, जब फोर्ब्स की लिस्ट ने उन्हें रईस वारिसों की सूची में रखा था. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की 10 शीर्ष अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में शामिल किया गया था. ईशा बिजनेस के अलावा और सामाजिक का कार्य करती है.
रिलांयस जियो की धमाकेदार लॉन्चिंग के पीछे ईशा अंबानी का भी अहम रोल है. वो जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं. ईशा अंबानी ने 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है.
अप्रैल 2016 में अंबानी ने लक्मे फैशन वीक के 2016 में एक ऑनलाइन फैशन रिटेलर, एजेआईओ (AJIO) का शुभारंभ किया. वह एजीआईओ के ब्रांडिंग और प्रबंधन खंडों की देख रेख करते हैं जो रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी है.
बता दें कि करण और अक्षय के अलावा अजय देवगन और राजकुमार संतोषी भी पिछले काफी समय से ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. अजय देवगन का कहना है कि ये बहुत ही बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे बनने में कम से कम दो साल लगेंगे. हम इस फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकते. अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार-बैटल ऑफ सारागढ़ी’ नामक एक फिल्म बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.