• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
आमिर से मिली बदलाव की प्रेरणा : अविनाश कुमार
आमिर से मिली बदलाव की प्रेरणा : अविनाश कुमार
Home
Uncategorized

आमिर से मिली बदलाव की प्रेरणा : अविनाश कुमार

June 6th, 2017 urvashi Goel Uncategorized 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

ज़ी टीवी के शो ‘सेठजी’ में बाजीराव का रोल निभा रहे 20 वर्षीय अविनाश कुमार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। करीब 8000 के लोगों के ऑडिशन के बाद अविनाश को इस रोल के लिए चुना गया था, क्योंकि इस किरदार के लिए एक ऐसा व्यक्ति चाहिए था, जिसकी कद-काठी मजबूत हो, साथ ही उसके चेहरे पर मासूमियत भी हो। हालांकि बाजीराव का रोल निभाने के लिए इस एक्टर को अपना कुछ वजन भी बढ़ाना पड़ा।

 

यह एक्टर एक दुबले-पतले आदमी से एक पहलवान में तब्दील हो गए हैं, जिन्होंने अपनी मांसपेशियों में 7 किलो तक इजाफा किया है। इस एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस किरदार के लिए फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के द्वारा किए गए बदलाव से प्रेरणा ली है। चूंकि इस शो में उन्हें अक्सर बिना शर्ट पहने दिखाया जाना है, तो अब यह एक्टर नियमित रूप से जिम में वर्कआउट करते हैं।
अविनाश कुमार ने बताया, ‘बाजी का मेरा किरदार एक 20 साल का पहलवान है जिसके चेहरे पर मासूमियत भी है। इसलिए इसके लिए जिस तरह का शरीर चाहिए था वह थोड़ा अलग है। मुझे गांव का एक पहलवान नजर आना है, न कि शहरी जिम में बॉडी बनाया हुआ व्यक्ति। इसके लिए खास तरह के व्यायाम की जरूरत है। मुझे इंटरनेट पर मौजूद न्यूट्रीशन ट्रेंड्स फॉलो करने के बजाय गांव के पहलवान की तरह खानपान रखना है। मुझे शारीरिक रूप से खुद को वैसे ही ढालना है और हावभाव भी उसी अंदाज में रखना है, ताकि मैं अपना किरदार पूरी विश्वसनीयता के साथ निभा सकूं। मैं खुद भी व्यायाम करना पसंद करता हूं। अपने स्कूल के दिनों से ही मैं एथलीट रहा हूं और खेलों में मेरी खास रूचि रही है। पहले मेरा वजन 68 किलो था लेकिन इस शो के लिए मैंने 7 किलो मांसपेशियां बढऱ्ाइं। मुझे खाना बहुत पसंद है, इसलिए मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। मैंने बस अपने सही खानपान की मात्रा बढ़ा दी जिसमें दूध, बादाम, फल, चिकन, फिश और मीट शामिल हैं। साथ ही मैं एक घंटे के बजाय दो घंटे व्यायाम करता हूं, ताकि मुझे अच्छे नतीजे मिल सकें। अब वर्कआउट करना मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। हालांकि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के चलते मुझे अक्सर आधी रात में वर्कआउट करना पड़ता है। इसके लिए मैं फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के बदलाव से बेहद प्रेरित हूं। वे परफेक्शन के प्रतीक हैं और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।’

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Avinash Kumar
  • entertainment news
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Latest Story
  • Sethji
  • top story
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article श्वेता तिवारी रोमांस के लिहाज से उम्रदराज
Previous article नारायणी ‘चक्रव्यूह’ में

urvashi Goel

Related Posts

Why to adopt a dog? Articles
April 22nd, 2023

Why to adopt a dog?

What makes earth unique Articles
April 6th, 2023

What makes earth unique

शादी में बेटा शेर तो बाप सवा शेर समधन लेकर भागे! Articles
January 21st, 2020

शादी में बेटा शेर तो बाप सवा शेर समधन लेकर भागे!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions