• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
भारतीय फुटबॉल टीम ने मॉरिशस मे तोडा 53 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय फुटबॉल टीम ने मॉरिशस मे तोडा 53 साल पुराना रिकॉर्ड
Home
sports
फूटबाल

भारतीय फुटबॉल टीम ने मॉरिशस मे तोडा 53 साल पुराना रिकॉर्ड

August 21st, 2017 urvashi Goel News, sports, फूटबाल 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

भारतीय टीम ने एक गोल से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए मॉरिशस को तीन देशों की अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल सीरीज में शनिवार रात को 2-1 से हरा दिया और इसके साथ साथ अपने इतिहास में लगातार 8 मैच जीतने का भी रिकॉर्ड भी बना दिया। भारतीय टीम ने इसके साथ ही 53 साल पुराना रिकार्ड भी तोड़ दिया।


भारतीय राष्ट्रीय टीम ने 1962 से 1964 तक लगातार 7 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का रिकार्ड बनाया था जिसे अब स्टीफन कोंस्टेनटाइन की टीम ने 8वीं जीत के साथ तोड़ दिया। भारत ने दो जून 2016 को लाओस के खिलाफ एएफसी एशियन कप क्वालिफायर्स प्लेआफ राउंड एक का मैच जीतने के बाद से लगातार 8 अंतरराष्ट्रीय मैच जीत लिए हैं। भारतीय टीम के इस रिकार्ड को बनाने के बावजूद कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं हैं।

जीत के बाद कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने कहा कि यदि हम एएफसी एशिया कप 2019 के लिए क्वालीफाई नहीं करते हैं तो इस रिकार्ड का कोई मतलब नहीं है। मेरा लक्ष्य क्वालिफाई करना है और मैं इस तरह के रिकार्ड से ज्यादा उत्साहित नहीं होता। कोंस्टेनटाइन ने कहा कि 9, 10, 11 तब तक मायने नहीं रखता जब तक हम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते। निश्चित रूप से मैच जीतना महत्वपूर्ण है ताकि टीम की लय बनी रहे लेकिन हमारा लक्ष्य मकाऊ से मुकाबला होने से पहले सही संयोजन में आ जाना है। कोच ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों के साथ साथ पूरे सपोर्टिंग स्टाफ को भी दिया।

मुंबई में हुए इस मुकाबले में भारत के लिए रोबिन सिंह ने 37वें और बलवंत सिंह ने 62वें मिनट में गोल किए। मॉरिशस का एकमात्र गोल मर्विन जोसलीन ने 15वें मिनट में हुआ। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय टीम ने लगातार 8 आधिकारिक मैच जीत लिए हैं। भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 16 मैचों में से यह 14वीं जीत है।  यह मैच भारतीय टीम के लिए एक यादगार मैच भी बन गया। मॉरिशस की टीम अब सेंट किट्स एंड नेविस मे 22 अगस्त को खेलेगी जबकि भारत 24 अगस्त को यहीं सेंट किट्स एंड नेविस से भिड़ेगा।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • featuredhomeews
  • FOOTBALL
  • hImcomnews
  • NEW RECORD
  • SPORTS NEWS
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article अपने बच्चे से कभी ना कहे ये बातें
Previous article इस बार सलमान खान के घर नहीं आयेंगे गणपति बप्पा

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions