नई दिल्ली– मॉस्को के अलाबीनो रेंज में चल रहे अंतरराष्ट्रीय टैंक बैथलॉन की प्रतियोगिता से इस साल भारत को बाहर कर दिया गया है। भारत दो T-90 टैंक के साथ शामिल हुआ था। टैंकों में तकनीकी खराबी के कारण भारतीय सेना को हार का सामना करना पड़ा।

Tank Biathlon
शुरुआती चरणों नें भारतीय सेना ने शानदार प्रदर्शन किया था और तब उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भारतीय सेना के बाहर होने के बाद अब इस प्रतियोगिता में रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान और चीन आगे बढ़ गए हैं।
इन खेलों में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से टॉप 4 के बीच अब फाइनल के लिए मुकाबला है। हिस्सा ले रही हर टीम के अंदर 21 कर्मी होते हैं। इसमें टीम के मेंबर के अलावा एक कोच और तकनीकी दिक्कतों से निपटने के लिए टीम होती है। इस प्रतियोगिता मे 3 राउंड होते है। पहले राउंड में सभी टीम रेस में अकेले उतरती हैं, फिर 12 टीम दूसरे राउंड में पहुंचती हैं। टॉप 4 अंतिम और फाइनल राउंड में जीत की रेस लगाती हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.