लखनऊ। आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा समेत 15 स्थानों पर प्रदेश के कई अफसरों के यहां छापेमारी की है। ये छापे आईएएस, आईपीएस और जिलाधिकारियों के ठिकानों पर पड़े हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की सबसे बड़ी छापेमारी नोएडा प्राधिकरण में अतिरिक्त सीईओ विमल कुमार शर्मा और मेरठ में आरटीओ के पद पर तैनात उनकी पत्नी ममता शर्मा के यहां की। साथ ही दो आईएएस अधिकारियों सत्येंद्र सिंह और हृदय नारायण तिवारी के घरों पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। हृदय नाराय़ण तिवारी निदेशक (स्वास्थ्य विभाग) औऱ सत्येंद्र सिंह कारागार के विशेष सचिव हैं।
वरिष्ठ आईएएस विमल कुमार शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा। उनके गाजियाबाद, एटा, आगरा और मैनपुरी के ठिकानों पर आयकर विभाग की 24 अफसरों की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक साथ छापेमारी की। शर्मा के पैतृक आवास पर छापा मारा गया। उस समय वह घर पर नहीं थए लेकिन उनके दो भाई वहां थे। जानकारी के अनुसार शर्मा के घर के बाहर बनीं दुकानों के दुकानदारों से भी आयकर अफसरों ने पूछताछ की और उनके बयान लिए हैं। शर्मा गाजियाबाद और फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं और वह शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.