चंडीगढ़:खुद को पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री बताने वाली हनीप्रीत इन्सां गुरमीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं.

राम रहीम सिंह को जब शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में लाया जा रहा था तो हनीप्रीत उनके साथ थीं।ट्विटर पर उनके 10 लाख से ज्यादा और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो गुरूपा… असाधारण 50 साल मुबारक। हर अंधेरे क्षण को उज्ज्वल घड़ी बनाने के लिए धन्यवाद।
हनीप्रीत ने राम रहीम सिंह की फिल्मों में अभिनय, संपादन और निर्देशन भी किया है। हनीप्रीत ने एमएसजी 2 – द मैसेंजर में अभिनय किया है और फिर एमएसजी-द वारियर लॉयन हार्ट में भी उनका स्पेशल अपियरेंस है। राम रहीम सिंह की शादी हरजीत कौर से हुई है। उनकी दो बेटियां चरणप्रीत और अमनप्रीत हैं जिनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा जसमीत भी है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.