नई दिल्ली– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों ने चर्चा की और आजादी के दिनों को याद किया। पीएम मोदी ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त 1942 में महात्मा गांधी ने की थी, जिसमें भारत का हर एक नागरिक गांधी के समर्थन मे मौजूद था।

Narendra Modi
मोदी ने अपने भाषण में कहा कि आज देश के लोगों में कानून तोड़ना एक स्वाभाविक सा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आंदोलन जैसे ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानना बहुत जरुरी है। महात्मा गांधी ने अपनी इस मुहिम को बरकरार रखने के लिए अंग्रेजों को साफ कह दिया था कि आजादी से कम किसी भी बात पर संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने एक नारा दिया था ‘करो या मरो’ जो सभी के लिए किसी जज्बे से कम नहीं था।

Sonia Gandi
मोदी ने कहा- आज हमारे पास गांधी का नेतृत्व नहीं लेकिन यहा पहुंचे सवा सौ करोड़ लोगों के विश्वास के साथ कुछ भी असंभव नहीं है। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन हम सबको प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस से संकल्प पारित हुआ था और उसके बाद अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की शपथ ली गई थी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.