अहमदाबाद- गुजरात हाईकोर्ट के राज्यसभा चुनाव में दो वोट खारिज होने पर अमित शाह, स्मृति ईरानी, अहमद पटेल के साथ चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। सोमवार को जारी किए गए नोटिस में गुजरात हाईकोर्ट ने 21 सितंबर तक जवाब मांगा है। इस याचिका को गुजरात हाईकोर्ट में बीजेपी के उम्मीदवार बलवंत सिंह राजपूत ने दायर की थी।

Highcourt of Gujrat
8 अगस्त को गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। जिसके बाद चुनाव आयोग ने दो विधायकों के वोट रद्द कर दिए थे। चुनाव में कुल 176 वोट किए गए थे, जिनमें से 2 वोट रद्द होने के बाद 174 की काउंटिंग की गई थी।
बीजेपी उम्मीदवार बलवंत राजपूत को हराकर अहमद पटेल ने 44 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 46 वोट मिले थे तो वहीं स्मृति ईरानी को भी 46 वोट मिले थे, जबकि बलवंत सिंह राजपूत को महज 38 वोट मिले थे।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.