प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा- 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही GST बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा। साथ ही पीएम ने जनता से अपील भी की। कहा- वही सामान खरीदें जिसे बनाने में देशवासियों का पसीना लगा हो।

प्रधानमंत्री ने 20 मिनट तक देश को संबोधित किया जिसमें उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया।
उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्युफैक्चरिंग को ज्यादा से ज्यादा गति दें निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी ये सपना पूरा हो पाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की मुख्य 5 बड़ी बातें

वन नेशन वन टैक्स
2014 में जब देश ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया तब बहुत सारी कंपनियों का अलग अलग तरह के टैक्स के जाल में परेशानी होती थी सामान को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में बीच का जो खर्चा आता था बो गरीब को उठाना पड़ता था। देश को यहां से निकालना बहुत जरूरी था।
जब आपने मुझे 2014 में मौका दिया तो हमने जीएसटी को प्राथमिकता बनाया। हमने स्टेकहोल्डर, राज्यों से बात की। हर समस्या का समाधान खोजा। वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ।
स्वदेशी-आत्मनिर्भर भारत;
मैं सभी राज्य सरकार से आग्रह करूंगा कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्युफैक्चरिंग को ज्यादा गति दें। और निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी यह सपना पूरा होगा।
हम जो मैन्युफैक्चर करें वो दुनिया में अच्छा हो, प्रोडक्ट की क्वालिटी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाए। देश की आजादी को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे देश की समृद्धि को स्वदेशी से शक्ति मिलेगी।
गरीब और मिडिल क्लास:
पहले से अब मिडिल क्लास के जीवन में कितना बदलाव आया है। अब गरीबों की भी बारी है। इन्हें डबल लाभ मिल रहा है। GST कम होने से गरीब अपना घर बना सकेगा और टीवी, फ्रिज, कूलर ले सकेंगे आना जाना घूमना भी सस्ता होगा।
पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी से बाहर आए ये लोग न्यू मिडिल क्लास के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।
सूक्ष्म और लघु उद्योग विकसित भारत बनने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी
आज 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू हो गई हैं। एक तरह से आज देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो गया है। जीएसटी उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगे।
SHIVAM SINGH
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.