एक बार फिर शिक्षा पर उठे सवाल।मंगलवार को नॉएडा के लोगों को एक कड़वी सच्चाई से सामना हुआ ,जब नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित रूप से ख़ुदकुशी कर ली. महज़ 15 साल की उम्र में आत्महत्या जैसा बढ़ा कदम आखिर उसने क्यों उठाया? लड़की के परिजनों का आरोप है की उसके स्कूल के दो टीचर लगातार उसको फेल करने की धमकी दे रहे थे जिसकी वजह से वह कई दिनों से तनाव में रह रही थी| दिल्ली के मयूर विहार के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली यह लड़की नॉएडा सेक्टर – 52 की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है ,जिसमें अभी तक प्राप्त जानकारियों के अनुसार बीती हुई 16 मार्च को स्कूल के एग्जाम के आये रिजल्ट में यह छात्र 2 सब्जेक्ट्स में फेल हुई | जिसके बाद उसने अपने नॉएडा स्थित घर में जाकर पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली | जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे कैलाश हॉस्पिटल में तुरंत भर्ती करवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

मृत छात्रा के पिता ने बताया की उनकी बेटी को दोनों आरोपी टीचरो ने जानबूझकर दोनों विषयो में फेल कर दिया जिसकी वजह से उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया |मृतका ने कई बार दोनों टीचरों द्वारा परेशान करने की शिकायत की थी जिस पर वह लोग उसको फेल करने की धमकी देने लगे | पिता ने अपनी बेटी कि मौत का जिम्मेदार स्कूल प्रशासन को ठहराया है।

डॉक्टरों की मानें तो मृतका को उसके भाई और पिता बेहोशी की हालत में अस्पताल लाये थे जिसमे उसकी पल्स और बीपी दर्ज नहीं किया जा सका और काफी कोशिशों के बावजूद उसको बचाया नहीं जा सका | अभी फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की देर है जिससे इसकी मौत का स्पष्ट कारण सामने आ जाएगा।बताया जा रहा है की मृतका एक बहुत अच्छी डांसर था और घर पर ही अपने घर पर ही पिता से कत्थक सीखती थी |







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.