नई दिल्ली– कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोनिया और राहुल गांधी से कहा है कि उन्हें पार्टी की सभी जिम्मेदारियों के पद से मुक्त कर दिया जाए। दिग्विजय सिंह ने ये बात तब कही जब वो नर्मदा परिक्रमा के लिए पदयात्रा पर निकले थे। उन्होंने इस पदयात्रा में अपनी सहभागिता को वजह बताकर खुद को जिम्मेदारियों से आजाद करने के लिए कहा।

Digvijay Singh
गोवा चुनाव में हारने के बाद दिग्विजय सिंह से कर्नाटक और गोवा का प्रभार छिन गया था, साथ ही उनसे तेलंगाना की जिम्मेदारी भी ले ली गई। तीनों का प्रभार लेने की वजह से अब वो आंध्र प्रदेश का भी भार छोड़ देना चाहते हैँ।
नर्मदा पदयात्रा के बारे में वो पहले ही बता चुके हैं, उन्होंने अपने गुरु की सलाह पर यात्रा में जाने का फैसला लिया था। कई राजनीतिक जानकार इस यात्रा को सामूहिक संपर्क अभियान के तौर पर देख रहे है। वह मध्य प्रदेश के 110 जबकि गुजरात के 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरता है। मध्य प्रदेश में दिसंबर 2018 में चुनाव होने हैं, जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव इसी साल दिसंबर में प्रस्तावित हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.