नई दिल्ली: अब सारी विमान कंपनी फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों को उनका मनपसंद खाना देंगी। इसमें एयर इंडिया के कर्मचारी उड़ान के दो दिन पहले यात्रियों से फोन करके पसंदीदा खाने के बारे में पूछेंगे। पहले ये योजना फर्स्ट क्लास के यात्रियों से शुरु होगी।

Air India
खबरों के मुताबिक ‘ऑन डिमांड फूड’ स्कीम को 25 अक्टूबर से शुरु होने वाले विंटर शेड्यूल के साथ लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के इकोनॉमी क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ‘ऑन बोर्ड प्लेटर’ की सुविधा भी शुरु करने जा रही है। इसके अंतर्गत उड़ान के दौरान प्लेन में मिलने वाला खाना पसंद नहीं आने वाले यात्रियों को अल्टरनेटिव फूड उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें बर्गर सैंडविट जैसी चीजें शामिल होंगी. इसके लिए विमान में रॉ मैटेरियल रखा जाएगा.
एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया, इस योजना की मदद से एयरलाइंस सिर्फ मुसाफिरों के पसंद का भोजन विमान में उपलब्ध कराएगा, इससे भोजन की बर्बादी पर भी लगाम लगेगी.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.