जयपुर, शोरूम में कपड़े खरीदने आईं महिलाओं ने बड़े ही सफाई से एक लाख 35 हजार रुपए के कपड़े चुरा लिए। इन महिलाओं को यह जरा भी भान नहीं था कि उनकी यह होशियारी सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर इनकी तलाश में जुटी है।
वैशाली नगर में एक कपडे के शोरूम में पांच महिलाए आई और वो शोरूम में घूम घूम कर कपडे़ देखने लगीं, हालांकि उनमें से किसी ने कुछ लिया नहीं और थोड़ी देर में महिलाएं वहां से चली गईं। कर्मचारी भी अपने काम में लग गए। शाम को काउंटिंग के समय कपड़े कम मिले तो शोरूम मालकिन ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। तो उन्हें ये पता चला की जो पांच महिलाए शोरूम में आई थीं उन सब ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया है. शोरूम की मालकिन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस वहां पहुंची और सीसीटीवी देखे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। शोरूम की मालकिन ने पुलिस को बताया कि ये महिलाएं एक लाख 35 हजार रुपए के कपड़े चुरा ले गईं।






Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.