नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का असम के सिलचर गांव में बुधवार को निधन हो गया। संतोष देव काफी समय से किडनी संबंधी रोग और कई बीमारियों से ग्रस्त चल रहे थे। देव के निधन की खबर उनकी बेटी सांसद सुष्मिता देव ने दी।

Santosh Mohan Dev
संतोष देव ने अपने कार्यकाल में काफी अच्छा समय व्यतीत किया था। संतोष सात बार कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। देव को 1980 में पहले वर्ष में सांसद चुना गया था, साथ ही उन्होंने लोकसभा सांसद के तौर पर सात कार्यकालों में पांच बार असम और दो बार त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने 1986 से 1988 तक केंद्रीय राज्य संचार मंत्री के तौर पर अपना कार्यभाल संभाला, साथ ही 1988 से 1989 तक के कार्यकाल में ग्रह राज्यमंत्री रहे। 1991 में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.