जयपुर– किसान आयोग के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी से सांसद रह चुके सांवर लाल जाट का बुधवार को निधन हो गया। 62 साल के सांवर लाल कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। दिल का दौरा पड़ने पर सांवर लाल को जयपुर के केसवाईं मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया था, लेकिन हालत में सुधार न होने की वजह से उनको दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया था।

Sanwar Lal Jaat
ऐसा कहा जा रहा है कि किसानों के मुद्दे को लेकर बातचीत चल रही थी, जिसके दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई, और वो लड़खड़ाते हुए अपनी सीट से नीचे गीर गए। डॉक्टरों के मुताबिक सांवर लाल की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं।
राजनीतिक क्षेत्र के सभी नेताओं ने सांवर लाल के निधन पर गहरा शोक जताया। सांवर लाल जाट अजमेर से लोकसभा के सांसद थे। उन्होंने मोदी सरकार में नवंबर 2014 से 5 जुलाई 2016 तक जल संसाधन राज्य मंत्री के रुप में काम भी किया।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.