नई दिल्ली: कश्मीर के बारामूला के सोपोर इलाके के अमरगढ़ में सुरक्षाबलों ने शनिवार को तीन आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल्स बरामद हुई और साथ ही कई हथियार भी मिले. मिली जानकारी के अनुसार इनमें से एक पाकिस्तान का और दो स्थानीय आतंकी है.

शुक्रवार देर रात दो बजे सेना , पुलिस और सीआरपीएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर पहले सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके अंतर्गत जिस इलाके में संदेह होता है वहां पर सुरक्षाबल पूरे गांव को घेर लेते है और तलाशी करते है. इसी दौरान सुरक्षाबलों को एक घर से आतंकियों के छुपे होने का पता चला. इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीन घंटे मुठभेड़ चली. सुरक्षाबलों के फायरिंग में तीनों आतंकी मारे गए. इस फायरिंग में पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है.
शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में एक और उससे पहले गुरुवार को कुलगाम दो आतंकी ढ़ेर कर चुके है. पिछले सात महीने में करीब 120 आतंकी मारे जा चुके हैं. आतंकियों के टॉप कमांडर भी एक एक करके मारे जा रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक माना जाता है कि अभी कश्मीर में दो सौ के करीब आतंकी सक्रिय है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.