नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल फूँक दिया हैं. केन्द्रीय चुनाव आयोग आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि कर्नाटक में चार करोड़ 26 लाख वोटर्स हैं और सभी चुनाव वीवीपीएटी मशीन से होंगे. उन्होंने बताया कि कर्नाटक में एक दौर में मतदान होंगे. 12 मई को चुनाव होंगे और 15 मई को नतीजे आएंगे. कर्नाटक में 56 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे. कर्नाटक में आज से आचार संहिता लागू हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्तं ओपी रावत ने बताया कि एक उम्मीदवार चुनाव प्रचार में 28 लाख रुपये खर्च कर सकता है और पार्टी के चुनाव प्रचार पर
खर्च की कोई सीमा नहीं है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया 28 मई से पहले ही पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और महिला वोटर्स के लिए खास इंतज़ाम किये जायेंगे वहीँ कर्नाटक विधानसभा चुनाव एक ही चरण वोट डाले जायेंगे
कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने पहले ही कमर कस ली है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कर्नाटक के दौरे पर हैं, वहीं भाजपा की ओर से अमित शाह कर्नाटक पर नजरें गराये हुए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने पिछले महीने कहा था कि कर्नाटक में मौजूद कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने यहां शिद्धगंगा मठ में 110 वर्षीय लिंगायत संत शिवकुमार
स्वामी से मुलाकात की और मई में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए उनका आशीर्वाद लिया. शाह ने यहां पत्रकारों से कहा, “जब मैंने श्रद्धेय स्वामी जी से मुलाकात की, तो मुझे ऐसा लगा कि मैं भगवान के दर्शन कर रहा हूं. मैंने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा.” शाह ने इस बात पर भी खुशी जताई कि प्रसिद्ध लिंगायत मठ पूरे राज्य में 125 शैक्षणिक संस्थान चला रहा है और लोगों की भलाई से जुड़े कई काम कर रहा है.
आपको बता दें कि कर्नाटक में 225 सदस्यों वाली विधानसभा है लेकिन सिर्फ 224 सीटों के लिए चुनाव होता है क्योंकि एक सीट पर एंग्लो-इंडियन समुदाय से सदस्य मनोनित किया जाता है. विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए तमाम दल अभी से जुट गए हैं. सीएम सिद्धारमैया कांग्रेस का किला बचाने में जुटी है तो वहीं बीजेपी ने बी.एस.येदुरप्पा को सीएम उम्मीददवार बनाया है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.