• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 26th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
‘प्ले स्कूल से लेकर बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा पर समग्र रूप से ध्यान
‘प्ले स्कूल से लेकर बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा पर समग्र रूप से ध्यान
Home
News
कारोबार

‘प्ले स्कूल से लेकर बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा पर समग्र रूप से ध्यान

February 1st, 2018 urvashi Goel News, कारोबार 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

नई दिल्ली। शिक्षा की गुणवत्‍ता पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि प्‍ले स्‍कूल से लेकर बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा को समग्र रूप से ध्‍यान में रखा जाएगा। संसद में आज आम बजट 2018-19 को प्रस्‍तुत करते हुए वित्‍त मंत्री ने शिक्षा में डिजिटल तीव्रता बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा, ‘सरकार धीरे-धीरे ब्‍लैक बोर्ड से डिजिटल बोर्ड की ओर रुख करने का प्रस्‍ताव करती है।’ वित्‍त मंत्री ने रेखांकित किया कि शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार के लिए जिलावार रणनीति भी तैयार की जा रही है। प्रमुख शिक्षण संस्‍थानों में अनुसंधान एवं संबंधित बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाने की आवश्‍यकता पर जोर देते हुए वित्‍त मंत्री ने ‘रीवाइटेलाइजिंग इन्‍फास्‍ट्रचर ऐंड सिस्‍टम्‍स इन एजुकेशन (आरआईएसई)’ नाम से एक प्रमुख पहल शुरू करने की घोषणा की। श्री जेटली ने कहा कि अगले चार वर्षों के दौरान इस पर कुल 1,00,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

उच्‍चतर शिक्षा का उल्‍लेख करते हुए श्री जेटली ने ‘प्राइम मिनीस्‍टर्स रिसर्च फेलोज (पीएमआरएफ)’ योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्‍होंने इंगित किया कि हर साल प्रमुख संस्‍थानों से 1000 बेहतरीन बीटेक छात्रों की पहचान की जाएगी और उन्‍हें आकर्षक फेलोशिप के साथ आईआईटी एवं आईआईएससी में पीएचडी करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सेवाकाल के दौरान शिक्षकों के प्रशिक्षण की गंभीर प्रकृति का उल्‍लेख करते हुए वित्‍त मंत्री ने शिक्षकों के लिए एक एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की बात कही।

वित्‍त मंत्री ने आदिवासी बच्‍चों को उनके खुद के वातावरण में अच्‍छी शिक्षा मुहैया कराने की आवश्‍यकता का उल्लेख किया। श्री जेटली ने कहा, ‘इस मिशन को पूरा करने के लिए वर्ष 2022 तक अनुसूचित जनजाति की 50 फीसदी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी वाले प्रत्‍येक ब्‍लॉक में एकलव्‍य मॉडल रेजिडेंशियल स्‍कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि एकलव्‍य स्‍कूलों को नवोदय विद्यालय की तरह माना जाएगा और इन स्‍कूलों में खेल एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के अलावा स्‍थानीय कला एवं संस्‍कृति के संरक्षण के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी।

इंस्‍टीट्यूट्स ऑफ एमिनेंस स्‍थापित करने की पहल का उल्‍लेख करते हुए श्री जेटली ने कहा कि 100 से अधिक आवेदन प्राप्‍त हुए हैं। वित्‍त मंत्री ने कहा, ‘हमने वड़ोदरा में एक विशेष रेलवे यूनिवर्सिटी स्‍थापित करने के लिए भी कदम उठाए हैं।’ उन्‍होंने कहा कि आईआईटी एवं एनआईटी संस्‍थानों में स्‍वायत्‍त स्‍कूल के तौर पर 18 नए स्‍कूल ऑफ प्‍लानिंग ऐंड आर्किटेक्‍चर (एसपीए) भी स्‍थापित किए जाएंगे।

प्रत्‍येक परिवार के बुजुर्गों, विधवाओं, लावारिस बच्‍चों, दिव्‍यांगों एवं सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना द्वारा परिभाषित वंचित लोगों तक पहुंचने की आवश्‍यकता पर जोर देते हुए वित्‍त मंत्री ने वृहत सामाजिक संरक्षा एवं सुरक्षा कार्यक्रम लागू करने का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने इस साल राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लिए 9975 करोड़ रुपये आबंटित करने की घोषणा की।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Education
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Latest Story
  • Play School to 12th class
  • Union Budght 2018-2019
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article बजट- 2018-19 की मुख्य बातें
Previous article कर-राहत से सरकार को 7000 करोड़ रुपये की राजस्व-हानि

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions