अभिनेता शाहरुख खान भी उन शख्सों में शामिल हो गए जिनकी मौत की अफवाह फैलायीजा रही है . एक यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ने खबर दी कि बॉलीवुड अभिनत्री शाहरुख़ खान की ‘विमान हादसे में मौत’ हो गयी.
यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ईआई पाइस टीवी ने ‘ब्रेकिंग न्यूज’ खंड में कहा “शाहरुख खान की सात अन्य लोगों के साथ एक निजी विमान से यात्रा करते समय हादसे में मौत.”

अभिनेता ने अफवाहों और आनंद एल राय के साथ अपनी फिल्म के सेट पर छत के ढहने के बारे में ट्विटर पर शेयर किया. शाहरुख ने अपनी एक मजाकिया तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “विमान हादसे, सेट पर जानलेवा हादसे के बावजूद बच गया.’रविवार को राय की फिल्म के सेट पर फिल्म सिटी में छत का एक हिस्सा ढह गया. हादसे में वहां सेट पर दो लोग घायल हुए. शूटिंग कुछ समय के लिए बाधित हुयी और इस सप्ताह शूटिंग फिर शुरू होगी.”







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.