डॉ. इन्दर जीत सिंह (केएल : 1985) ने आज सुबह नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन कार्यालय में कोयला मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस वर्ष 30 अप्रैल को श्री सुशील कुमार (आईएएस : 1982 : यूपी) के सेवानिवृत्त होने के पश्चात यह पद रिक्त था। इस दौरान खान सचिव श्री अनिल जी मुखिम (आईएएस : 1985 : गुजरात) को कोयला सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। कोयला सचिव के पद पर नियुक्ति से पूर्व डॉ. इन्दर जीत सिंह कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वय) के पद पर कार्यरत थे। डॉ. सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। पूर्व में उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.