नई दिल्ली। जस्टिस दीपक मिश्रा ने आज सुप्रीम कोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस मिश्रा 3 अक्टूबर 2018 को रिटायर होंगे।
Also Read: हनीप्रीत, बन सकती है राम रहीम की उत्तराधिकारी

जस्टिस दीपक मिश्रा ओडिसा से मुख्य न्यायाधीश बनने वाले तीसरे न्यायाधीश हैं। वह अपने कई अहम फैसलों के कारण चर्चा में रहे। इनमें सर्वाधिक फैसलै सिनेमा घरों में राष्ट्रगान को अनिवार्य करने वाला रहा। पिछले साल 30 नवंबर को दीपक मिश्रा वाली बेंच ने यह आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि सिनेमा घरों में फिल्मों के प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय गान बजाया जाये। सिनेमा घरों में जब राष्ट्रगान बजता है तो लोग उस समय खड़े हो जाते हैं और अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.