फिल्म कॉकटेल से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद हैप्पी भाग जाएगी में एक बबली लड़की का बखूबी किरदार निभाने के बाद अब डायना प्रेषको को नया सप्राइज़ देने के लिए तैयार है। डायना अपनी पहली एक्शन फिल्म शांतिवन में एक्शन करते हुए नजर आएंगी।
जॉन अब्राहम अभिनीत और क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट और जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित शांतिवन को अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे है , इस फिल्म में पहली बार डायना एक्शन मोड़ में है । शांतिवन एक मनोरंजक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो १९८८ के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी जैसलमेर में भारतीय सेना का पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण के आसपास है।
सूत्रों का कहना है ” डायना बहुत उत्साहित है क्युकी यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है इतना ही नहीं डायना की यह पहली एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के लिए वे कठिन ट्रैनिंग ले रही है और सही टेक्निक्स सिख रही है, इस किरदार के लिए डायना को बहुत ही फ्लेक्सिबल और गतिमान होना है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.