बॉलीवुड के सबसे अच्छे कपल्स में शुमार अजय देवगन और काजोल ने 90 के दशक में जमकर धमाल मचाया था। अब काफी सालों बाद ये सुपर-डुपर जोड़ी फिर से स्क्रीन पर एक साथ काम करने जा रही है। अजय देवगन और काजोल 7 सालों बाद फिर से साथ काम करेंगे। खबर यह है की प्रदीप सरकार की अगली फिल्म में काजोल और अजय देवगन एक साथ काम करने वाले हैं. प्रदीप सरकार इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे।

ajay devgan kajol
काजोल और अजय देवगन की साथ में कई सुपर डुपर हिट फिल्में आ चुकी हैं। इन दोनों ने साथ में ‘हलचल’, ‘गुंडाराज’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘दिल क्या करे’, ‘राजू चाचा’, ‘यू मी और हम’ जैसी कई सुपर हिट फिल्में दी हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.