दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी DUSU इलेक्शन की वोट काउंटिंग पूरी हो गई। ABVP के आर्यन मान ने 16 हजार वोट से जीत दर्ज कर प्रेसिडेंट बने हैं।

4 में से 3 पद पर abvp ने कब्जा किया

प्रेसिडेंट ABVP के आर्यन मान ने NSUI की जोसलीन नंदिता चौधरी को 16 हजार से ज्यादा
वोटों से हराया।
वाइस प्रेसिडेंट NSUI के राहुल झांसला ने 29,339 वोटों के साथ ABVP के गोविंद तंवर को हराया।
सचिव ABVP के कुनाल चौधरी ने 23,779 वोट पाकर NSUI के कबीर को हराया।
संयुक्त सचिव: ABVP की दीपिका झा ने लवकुश भदाना को मात दी।
कौन है प्रेसिडेंट आर्यन मान

आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के फीस वृद्धि के विरोध, बुनियादी ढांचे के विकास आदि को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका भी निभाई है।
और आर्यन मान क्या बोले आगे प्रेसिडेंट पर जीत हासिल करने के बाद

आर्यन मान ने कहा है कि ये जीत अकेले मेरी नहीं हैं, यहां के छात्रों की जीत है मैं हमेशा अपने छात्रों के साथ खड़ा रहूंगा उनकी बात सुनूंगा और जो जो यूनिवर्सिटी में परेशानी हो रही बच्चों को उसको दूर करूंगा
Shivam Singh
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.