यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आने वाले सीबीआई कोर्ट के फैसले से पहले उनके समर्थकों पर हलचल मच गई है. आपको बता दे की साल 2002 में डेरा के आश्रम में रहने वाली एक महिला ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह चिट्ठी के जरिए यौन शोषण का आरोप लगाया था. इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. इस पर सुनवाई के बाद अदालत के आदेश पर पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. साल 2007 में सीबीआई ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था.
कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से गवाही और बहस के बाद 17 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया. अब 25 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा. इस फैसले के आने के दो दिन पहले से ही उनके अनुयायियों का जमघट चंड़ीगढ़ से लेकर पंचकुला तक हो गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाे रखने के लिए कमर कस ली है। केंद्र सरकार ने 180 से अधिक रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की है। हरिय़ाणा और पंजाब को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है।
इस सबके बीच गुरमीत राम रहीम ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए लिखा है कि उनके बैक में तकलीफ है, लेकिन वह कानून की पालन करते हुए कोर्ट ज़रूर जाएंगे।

gurmeet ram raheem singh
मैसेंजर ऑफ गॉड जैसी फिल्म में अभिनय कर चुके गरुमीत राम रहीम पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का भी आरोप है. पत्रकार रामचंद्र सिरसा में स्थानीय अखबार ‘पूरा सच’ निकालते थे. उसमें उन्होंने डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी खबरें प्रकाशित करना शुरू किया था. उसमें साध्वी यौन शोषण और रणजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा किया था.
24 अक्टूबर 2002 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को गोली मार दी गई. इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपी गई. यह मामला अभी विचाराधीन है. इसी तरह डेरा की प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या कर दी गई. यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है. डेरा के ही राम कुमार बिश्नोई की गुमशुदगी का भी बाबा पर आरोप है.

डेरा सच्चा सौदा में साधु रहे हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि डेरा प्रमुख के इशारे पर डेरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम साधुओं को नपुंसक बनाती हैं. भगवान के दर्शन होने की बात कही जाती है. उन्होंने 166 साधुओं का नाम भी बताया था.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.