• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 26th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
डाटा लीक फेसबुक की गलती: जुकरबर्ग
डाटा लीक फेसबुक की गलती:  जुकरबर्ग
Home
Breaking News

डाटा लीक फेसबुक की गलती: जुकरबर्ग

March 22nd, 2018 urvashi Goel Breaking News, News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

नई दिल्ली। डाटा लीक के मामले में मचे तूफान के बीच फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि डाटा लीक होना मेरी गलती है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मेसूल में 39 भारतीयों की मौत से ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार ने इस मामले में कांग्रेस को घसीटा है।

अमेरीकी राष्ट्रपति चुनाव में फेसबुक के करीब पांच करोड़ यूजर्स का डाटा चुराने का आरोप लगा था। इसके बाद अब बुधवार को यह तूफान भारत पहुंचा। इसके तहत कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि 2019 के लिए चुनाव कांग्रेस डाटा चोरी की आरोपा फर्म कैंब्रिज एनालिटिका की सेवाएं ले रही है। उल्लेखनीय है कि भारत में करीब 20 करोड़ फेसबुक के यूजर्स हैं। कानून मंत्री ने कहा था कि किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को बुलाया भी जा सकता है।

डाटा चोरी के मामले में मचे तूफान के बीच सेफबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी की ओर से गलती हुई है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि मैंने फेसबुक शुरू किया था और स प्लेटफार्म पर जो होता है उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। डाटा लीक रोकने के लिए मैं काफी गंभीर हूं। उन्होंने कहा कि किसी के निजी डाटा के गलत प्रयोग को रोकने के लिए कंपनी कदम उठाएगी।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इराक में 39 भारतीयों की मौत के मामले में सरकार जमीन पर आ गई है। उनका झूठ पकड़ा गया है। इसलिए कांग्रेस और डाटा चोरी पर कहानी गढ़ी जा रही है। सारे मीडिया को मुद्दा मिल गया है। 39 भारतीयों का मामला राडार से गायब है।

जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक तीन चरणों में इस तरह के कदम उठाएगी जिससे डाटा का गलत इस्तेमाल न हो सके। पहला जानकारियां देने से पहले सभी ऐप्स की जांच की जाएगी। लोगों को भी इस बारे में सूचना दी जाएगी। दूसरे गलती न हो इसके लिए डेवलपर्स को डाटा एक्सेस नहीं दिया जाएगा। तीसरा फेसबुक के न्ज फीड टॉप पर हम एक टूल देंगे जिसका इस्तेमाल यूजर्स कर सकेंगे। यह ऐप परमिशन को खारिज कर देने का एक सरल उपाय होगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी अखबार गार्डियन और न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित समाचार के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी अभियान से जुड़ी ब्रिटिश फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने 2014 में 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा बेजा तरीके से प्राप्त किया था। फेसबुक ने एनालिटिका को अपने प्लेटफार्म से निलंबित कर दिया था। साथ ही फेसबुक ने कहा था कि 2015 में ही एनालिटिका का ऐप बैन कर दिया गया था। फेसबुक के अनुसार एनालिटिका ने उसे भरोसा दिया था कि डाटा को हटा दिया गया लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

उधर फेसबुक डाटा लीक को सामने लाकर दुनिया भर में तूपान मचाने वाले क्रिस्टोफर वायली ने एक इंटरव्यू कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका में जॉब से पहले उनको इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वे किसी जाल में फंसने जा रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे कैम्ब्रिज एनालिटिका ज्वॉइन करने पर अफसोस है। ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के रिसर्च हेड रहे वायली ने ही साइकोलॉजिक प्रोफाइलिंग का सिस्टम डेवलप किया था।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • 2019 election
  • Appology
  • Data Leak
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Kambridge Analitikiya
  • Mark Jukarberk
  • Rahul Gandhi
  • Ravi Shanker prasad
  • top story
  • Trump
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article बॉलीवुड की रंगीला गर्ल कर रही है वापसी
Previous article सुरक्षा की ओर भारत का एक और कदम

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions