मुंबई। दो की जोड़ी होती है, लेकिन तीन मिलकर भीड़ कहलाती है! क्या हो जब एक ही व्यक्ति तीन अलग-अलग किरदार निभाये? इसी तरह के ट्रिपलेट्स की कहानी दिखाई जायेगी, सोनी सब के आने वाले फिक्शनल कॉमेडी शो में। यह कहानी एक अपंग विधवा और उनके ट्रिपेट्स, शंकर, जय और किशन की है। उनका जीवन एक घटना से अजीब मोड़ ले लेता है, जब एक दुर्घटना में केवल किशन ही बचता है। उसे अपनी मां की जिंदगी को दूसरे सदमे से बचाने के लिये पूरी जिंदगी तीन जिंदगियां जीनी होती हैं। किस तरह किशन ट्रिपल रोल का झोल को सम्भालता है और किस तरह तीनों किरदारों के साथ जूझता है, यह देखना दिलचस्प होगा! ‘शंकर जय किशन- 3 इन 1’ शो 8 अगस्त से सोनी सब पर प्रसारित होगा।

दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित शो की कहानी, किशन पर केंद्रित है। शो में यह महत्वपूर्ण किरदार केतन सिंह निभा रहे हैं। वह एक रियल एस्टेट एजेंट है और पक्का ‘जुगाड़ू’ किस्म का है। एक सच्चा दिल्ली वाला, जो हर परिस्थिति का तोड़ निकाल लेता है। किशन अपनी मां को बेहद प्यार करता है। किशन की मां का किरदार आसावरी जोशी निभा रही हैं। वो एक अपंग विधवा है और दिल की मरीज है। अपने पति की अचानक मौत की खबर के सदमे से, उसकी जिंदगी व्हीलचेयर से ही बंध जाती है। एक दुर्घटना में अपने भाइयों शंकर और जय को खो चुका किशन, अपने दोस्त बाबर (हेमंत पाण्डेय) के समझाने पर यह सच अपनी मां से छुपा लेता है। अपनी मां को दूसरा सदमा लगाने से बचाने के लिये वो बाकी सभी तीन जिंदगियां जीता है।
तीन जिंदगियां जीना आसान नहीं है! शंकर बहुत ही शांत किस्म का वेटेनरी डॉक्टर है, जो शुद्ध हिन्दी में बातें करता है, जबकि जय एक रौबदार पुलिस इंस्पेक्टर है। तीन अलग-अलग जिंदगियां जीने के कारण किशन जूझता रहता है। हालांकि, उसकी जिंदगी उस समय उल्टा मोड़ लेती है, जब उसकी मां उसे शादी करने के लिये इमोशनल ब्लैकमेल करती है। उसे तीन बहनों ट्विंकल, डिंपल और सिंपल के साथ शादी करनी पड़ती है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.